DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस द्वारा गांधी चौक में ध्‍वजारोहण किया जावेगा

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी चौक कोरबा में 26 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रात: 8 बजे, बड़े ही धुमधाम  के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जावेगा । 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । अध्‍यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस,  युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, ओबीसी, अजा., अजजा. कांग्रेस प्रकोष्‍ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड, बूथ कमेटी सहित कांग्रेस संगठन के समस्‍त मोर्चा संगठन विभाग एवं प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है । 

Exit mobile version