DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पाली के कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का जन्मदिन

कोरबा/पाली। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का जन्मदिन पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। उनके निवास सहित कार्यालय में जन्मदिन की बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ अल्प प्रवास पर पाली पहुंची ज्योत्सना महंत का पाली के कांग्रेस जनों ने केक काटकर और पुष्प गुच्छ भेट कर जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस जन से मिले स्नेह को देख सांसद ज्योत्सना महंत ने सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा , मोहित राम केरकेट्टा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल, कपिल दास , सत्यनारायण पैकरा, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता,निलेश यदू, रत्नेश गुप्ता, सत्यनारायण श्रीवास, अमित भदोरिया, अजय सैनी, पवन ध्रुव, श्यामू सलाम, ब्रजपाल, रवि कश्यप, समीम पटेल, अरविंद गुप्ता, दीपक जायसवाल, दिनेश मानिकपुरी, माखनलाल, रामकुमार मरावी, दिलेश्वर मानिकपुरी, अजय प्रजापति, आशु जायसवाल, प्रकाश तिवारी, बबलू पटेल, पवन सरपंच, कादीर, सावित्री श्रीवास, चमेली सोनी, शकुंतला मरावी, राखी डिक्सेना , गोरे दास, श्रवण दास, संतोषी महंत आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version