DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सड़क पर ढोलक-मंजीरा लेकर बैठे कांग्रेसी:खैरागढ़ में खराब सड़कों के विरोध में बजाए नगाड़े; अगली बार सरकारी दफ्तर में प्रदर्शन की चेतावनी

खैरागढ़-गंडई-छुईखदान,एजेंसी। खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में खराब सड़कों के विरोध में कांग्रेस ने नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया। डोंगरगढ़, राजनांदगांव और दुर्ग को खैरागढ़ से जोड़ने वाली सड़कें गड्ढों से भरी हैं।अमलीपारा से उमराव पुल की स्थिति जर्जर हालत में है।

इसी के विरोध में 22 जून रविवार को विधायक यशोदा वर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ता ढोलक-मंजीरा लेकर सड़कों पर बैठ गए। इस दौरान PWD विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।1 घंटे तक रोड जाम हो गया था। वहीं, अगली बार सरकारी दफ्तरों में प्रदर्शन की चेतावनी की बात भी कही।

करोड़ों खर्च किए पर हालत खराब

विधायक ने बताया कि PWD विभाग ने विक्रमपुर-जालबांधा मार्ग पर 77 लाख और खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर 1.13 करोड़ रुपए की मरम्मत दिखाई है। लेकिन सड़कों की वर्तमान स्थिति इस खर्च को दर्शाती नहीं है।

डेढ़ घंटे के धरने के दौरान न तो PWD का कोई अधिकारी आया और न ही तहसील से कोई प्रतिनिधि पहुंचा। इस दौरान खैरागढ़-दुर्ग रोड पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

1 घंटे तक सड़क पर बैठे रहे कांग्रेसी

रात में सबूत मिटाने का आरोप

मिशन मंडे के संयोजक मनराखन देवांगन ने बताया कि आंदोलन की जानकारी मिलते ही PWD के कर्मचारी रात में गड्ढे भरने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह काम सबूत मिटाने जैसा है।

अगली बार सरकारी दफ्तरों में प्रदर्शन की चेतावनी

देवांगन ने घोषणा की कि अगला विरोध प्रदर्शन सरकारी कार्यालयों में ढोल बजाकर किया जाएगा। यह आंदोलन अब सिर्फ खराब सड़कों का नहीं, बल्कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाली व्यवस्था के खिलाफ है।

Exit mobile version