जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में कांग्रेस ने अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान भीड़ कम रही।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को ‘उड़ता छत्तीसगढ़’ बनाने का आरोप लगाया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को नशे के कारोबार की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई झूमा-झपटी
अफीम की अवैध को राजनैतिक संरक्षण था
अग्रवाल ने सवाल उठाया कि जब खेतों की गिरदावरी और धान खरीदी के समय प्रशासनिक जांच होती है, तो इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती प्रशासन की नजर से कैसे बच गई। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूछा कि क्या इस अवैध खेती को किसी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था।भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ झूमा-झपटी भी हुई और जमकर नारेबाजी की गई।
अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
