DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

किसानों, युवाओं व महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने ​किया कलेक्ट्रेट का घेराव

जांजगीर । प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों, युवाओं, गरीबों से वादाखिलाफी का आरोप लगाकर युकांइयों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए 3 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। वे बीडीएम बालोद्यान से निकले रास्ते में बनाए गए बैरिकेट को तोड़ते हुए एसपी बंगले के सामने बने बेरिकेड्स तक पहुंच गए। पुलिस से झूमाझपटी के बीच सड़क पर बैठकर भाजपा सरकार के िखलाफ नारेबाजी की।

इस बीच एडीएम एसपी वैद्य के धरने स्थल पर पहुंचने उपस्थित कांग्रेसजन विधायकों की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन और आईना सौंपा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रदेश की विष्णुदेवसाय नेतृत्व वाली सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने पर विष्णुदेव की सुशासन वाली सरकार की पोल खुलने लगी है। चुनाव पूर्व किसानों, युवाओं से किए गए वादों व गारंटियों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी व 3100/- रुपए प्रति एकड़ की दर से एक मुश्तभुगतान करने की मोदी गारंटी पूरी तरह से फेल हो गई है।

मंडियों व धान खरीदी केन्द्रों में अन्नदाता किसानों को दो चार होना पड़ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। प्रदेश की अन्य समस्याओं के साथ स्थानीय समस्याओं में नैला ओवर​ब्रिज निर्माण, लम्बित जल आवर्धन योजना का कार्य पूर्ण करने, जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग के किनारे बड़ी नाली का निर्माण, नगर पालिका जांजगीर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई आदि की मांग की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक राघवेन्द्र सिंह, ब्यास कश्यप, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, इंका नेता गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधानसभा युकां अध्यक्ष पंकज शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह सहित जिले के अन्य प्रमुख नेता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version