DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेसियों द्वारा कल टीपी नगर चौक में किया जाएगा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन

काेरबा। भाजपा सरकार द्वारा केन्‍द्रीय एवं राज्‍य की विभिन्‍न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियाें का दुरूपयोग कर कांग्रेस पार्टी के छवि को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है । इसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालय में जिला स्‍तरीय प्रदर्शन किया जावेगा । 

काेरबा जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने बताया कि कोरबा में भी दिनांक 10 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को टी पी नगर चौक पर सायं 4.30 बजे विरोध प्रदर्शन किया जावेगा और प्रधान मंत्री एवं मुख्‍य मंत्री का पुतला फूंका जावेगा । 

अध्‍यक्षद्वय श्री राठौर एवं श्री चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी, अजा, अजजा प्रकोष्‍ठ, ब्‍लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, पार्षद, पूर्व पार्षद, वार्ड एवं बूथ कमेटी के समस्‍त पदाधिकारियों काे समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है । 

Exit mobile version