DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस की कल आर्थिक नाकेबंदी

चैतन्य बघेल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का भड़का आक्रोश
कोरबा। कल 22 जुलाई को 11 बजे से 2.00 बजे तक प्रदेशभर में कांग्रेस आर्थिक नाकेबंदी के साथ सड़क चक्काजाम करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कल 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी तथा सड़क चक्काजाम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक टीपी नगर, कोरबा में हुई और आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, संतोष यादव, पार्षद एवं अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, रवि खूंटे, पूर्व पार्षद डा. रामगोपाल यादव, इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, युवा कांग्रेस पदाधिकारी विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग, अमित सिंह, आकाश प्रजापति, अजीत बर्मन, भुनेश्वर साहू, मिनकतेन गभेल, विजय आदिले, विजय आनंद, गोपाल यादव, एवं संगीता श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित जनों द्वारा आर्थिक नाकेबंदी एवं सड़क चक्काजाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श कर दिनांक 22 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को कटघोरा चौक पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चक्काजाम किए जाने जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एम्बुलेंस और स्कूल बस को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
मनोज चैहान और नत्थूलाल यादव ने जिले के सभी 15 ब्लॉकों से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआों की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। सभी जन प्रतिनिधियों व पूर्व जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने साथियों के साथ अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करावें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version