DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में 2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर, 1 मौत:बिना हेलमेट पहने चला रहा था बाइक, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

कोरबा। कोरबा में पाली-चैतुरगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बनबांधा निवासी अन्नू सिंह की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

यह घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अन्नू सिंह अपने दोस्तों के साथ पाली आया था। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट

बताया जा रहा है कि मृतक अन्नू सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर में सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलमेट पहनने से शायद उनकी जान बच सकती थी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Exit mobile version