DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार का दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2026 को: डॉ. गजेन्द्र तिवारी को डी.लिट की मिलेगी मानद उपाधि

कोरबा/पाली/प्रयागराज। थावे विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह प्रयागराज में 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ बिलासपुर के डॉ. गजेंद्र तिवारी को डी.लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। उक्त जानकारी थावे विद्यापीठ के कुल सचिव डॉ पी एस दयाल यति ने दी।
डा.गजेंद्र तिवारी को यह डी.लिट की उपाधि उन्हें कोयला एवं वनांचल क्षेत्र में कार्यरत आदिवासी महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन चिरमिरी के संदर्भ विषय पर दिया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, समाज एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
डॉ. गजेंद्र तिवारी को आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के लोकव्यापीकरण में सुशिक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा 25 जून 2018 को सुशिक्षा के लिए सम्मानित किया गया था। 07 अगस्त 2019 को आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से मानव संसाधन के विकास में अनुकरणीय योगदान के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पुन: सम्मानित किया गया। 13 दिसंबर 2020 को कोरोना संक्रमण कोविद-19 के दौर में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा की सतत प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को जोड़कर अविरल रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए तात्कालीन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ गजेंद्र तिवारी द्वारा नि:शुल्क आदिवासी बालिका शिक्षा का बीड़ा उठाया है और वह अपनी संस्था में आदिवासी बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं, जो अपने आप में अद्वितीय पहल एवं अनुकरणीय प्रयास है। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित डॉ. गजेन्द्र तिवारी को डी.लिट (विद्या सागर की उपाधि) से सम्मानित करना उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

Exit mobile version