DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन, सम्मानित हुए सोमेश

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में एलएलबी में 6वीं रैंक प्राप्त करने वाले सोमेश नारायण सिंह को उपाधि व मेरिट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सोमेश स्कूल व कॉलेज दोनों स्तरों पर टॉपर रहे हैं। क्रिकेट और शतरंज में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।

Exit mobile version