कोरबा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एनटीपीसी-जमनीपाली शाखा में सोमवार को सहकारिता दिवस पर सहकारी सतरंगी ध्वज फहराया गया। सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 साल पूरे होने पर सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है। पहले दिन शाखा के सबसे पुराने खाताधारक त्रिभुवन सिंह हरिपाल और सपूरन लाल ने पूजा-पाठ किया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। सहकारी गीत के साथ ध्वजारोहण किया।

एनटीपीसी कोरबा के सेवानिवृत्त कर्मी त्रिभुवन सिंह हरिपाल ने बताया कि वे साल 1987 में इस शाखा से जुड़े थे। देखते ही देखते 39 साल गुजर गए। कार्यक्रम में शाखा के पहले खाताधारकों में सपूरन लाल और बाबूराम भारद्वाज भी मौजूद रहे। स्वागत के बाद प्रभारी शाखा प्रबंधक नेहा पांडेय ने कहा कि सहकार से समृद्धि का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। सहकारी संस्थाओं को ज्यादा सक्रिय, पारदर्शी, जनहितैषी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इससे जागरूक खाताधारकों और क्षेत्र के ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। मौके पर वरिष्ठ नागरिक आरबी पाठक मौजूद रहे।
