DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक जस्टिस कोरोना पॉजिटिव:समर वेकेशन में बाहर गए थे; 24 घंटे में 9 नए केस; कुल एक्टिव मामले 28

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले है। इनमें एक हाईकोर्ट के एक जस्टिस भी शामिल हैं। वे समर वेकेशन में बाहर गए हुए थे वापस आकर जांच कराने पर पॉजिटिव पाए गए।

गुरुवार को रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 पेशेंट में कोविड की पुष्टि हुई हैं। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक प्रदेश में 30 मरीज सामने आए हैं। जिनमें 2 रिकवर हो गए वहीं 28 केस एक्टिव हैं।

जानिए अलग-अलग शहर के एक्टिव केस

28 एक्टिव केस में से 27 होम आइसोलेशन में हैं, और 1 मरीज का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

बस्तर में 1

सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस रायपुर में है

बिलासपुर में 6

दुर्ग में 3

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोविड JN.1 को लेकर लाइट अलर्ट पर है। मेकाहारा के डॉ. आर के पांडा के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

देशभर में कोविड से 51 मौतें

वहीं, अगर देशभर की बात करें तो 9 राज्यों को छोड़कर बाकी स्टेट्स में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 फैल चुका है। अब तक 4 हजार 866 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 51 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार को दिल्ली में पांच माह के एक बच्चे की मौत भी कोविड से रिपोर्ट की गई है। हालांकि फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% है।

मेकाहारा में कोविड के सीरियस केस अब तक नहीं आए

मेकाहारा में पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड आर के पांडा ने बताया कि कोविड के सीरियस केस अब तक नहीं आए हैं। मेकाहारा में 28 मई से कोविड ओपीडी शुरू कर दी गई है। कोविड का लक्षण दिखने पर तत्काल मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

Exit mobile version