DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

निगम कर्मियों व समूह की सदस्यों ने मतदाता की शपथ ली

कोरबा। नगर निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार परिसर में रविवार को मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अधिकारी-कर्मचारी, स्व सहायता समूह की सदस्यों और स्वच्छता दीदियों को मतदाता शपथ ग्रहण कराया। सभी ने संकल्प लिया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि बिना प्रलोभन और निर्भीक होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, बीपी त्रिवेदी, पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, तपन तिवारी, लीलाधर पटेल, लेखा अधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर के साथ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version