DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पुलिया और जर्जर सड़क के मरम्मत के लिए उपक्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र… देखे पूरी खबर

बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार स्थित संजय पान ठेला के पास वाला जर्जर सड़क और पुलिया जिसमें दोनों तरफ दीवार नहीं है जिसकी मरम्मत कराने अति आवश्यकता है।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार-1 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने वार्ड के खराब सड़क और बिना दीवार के पुलिया की दुर्दशा को अवगत कराने और मरम्मत कार्य व पुलिया का दीवार को बनवाने कि मांग करते हुए उपक्षेत्रीय प्रबंधक बांकीमोंगरा को पत्र लिखा।

“पुलिया में वॉल नहीं होने के कारण पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है”

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने इस दिशा में उपक्षेत्रीय प्रबंधक का ध्यानाकर्षित कराते हुए पत्र में कहा कि यहां से गुजरने वाले जन और राहगीरों पर हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी हुई है, पुलिया में वॉल नहीं होने के कारण पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है। इसलिए कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही इस समस्या के निराकरण के लिए मरम्मत कार्य निवेदन पत्र लिखा है।

Exit mobile version