DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा नगर निगम रिजल्ट….वोटों की गिनती जारी:BJP से महापौर प्रत्याशी संजू देवी 45 हजार वोटों से आगे, भाजपा के 52 पार्षद जीते

कोरबा । कोरबा नगर निगम में मतगणना जारी है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं।

बता दें कि महापौर के लिए भाजपा से संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार है। आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू है वहीं निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के तौर पर मालती किन्नर भी चुनाव मैदान में खड़ी है।

कोरबा जिले में मतगणना स्थल निर्धारित कर दिया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका और नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के वोटों की गिनती इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आई.टी.) कॉलेज झगरहा में होगी। जबकि नगर पालिका परिषद कटघोरा और नगर पंचायत छुरीकला की काउंटिंग शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में होगी। नगर पंचायत पाली की मतगणना मंगल भवन नगर पंचायत पाली में ही की जाएगी।

मतगणना के लिए 66 टेबल लगाए हैं। ईवीएम की मतगणना के लिए 4 कक्ष में वार्डवार 67 टेबल लगाए गए हैं। रिटर्निग ऑफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से एक कमरे में 7 टेबल लगाए गए हैं। अंत में महापौर के चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

BJP से महापौर प्रत्याशी संजू देवी 45 हजार वोटों से आगे चल रही है

मुड़ापार वार्ड नंबर 29 के कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे 132 वोटो से जीते

भाजपा के 52 पार्षद हुए जीते, 7 कांग्रेस के और 7 निर्दलीय पार्षद चुने गए

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत होगी

महापौर भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत

वार्ड नंबर 30 मानिकपुर SECL कॉलोनी क्रमांक 2 से भाजपा की धन कुमारी गर्ग चुनाव जीती

वार्ड नंबर 36 से भाजपा के अजय गोड़ विजयी हुए।

वार्ड नंबर 6 से भाजपा के नूतन सिंह ठाकुर 742 वोटों से चुनाव जीते।

बाकीमोंगरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सोनी झा की जीत

दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश साहू 250 वोट से जीते

छुरी नगर पंचायत में BJP और कटघोरा में कांग्रेस जीती

कोरबा के छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा की प्रत्याशी पद्मिनी प्रीतम देवांगन विजयी भाजपा पार्षद – 10 कांग्रेस – 02 अन्य – 03

नगर पालिका परिषद कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल विजयी

भाजपा – 05 कांग्रेस – 09 अन्य – 01

दीपका नगर पालिका में भाजपा से सुजीत सिंह जीत के बाद क्या कहा सुनिए

दीपका नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी सुजीत सिंह जीत के बाद बोले – मेरे वार्ड में 5 साल कांग्रेस थी उन्होंने कुछ नहीं किया। मुझे विकास की गाथा की शुरूआत एक से करनी होगी। अगले 5 सालों में बहुत अच्छा काम करुंगा।

दीपका नगर पालिका के वार्ड 9 से भाजपा के सुजीत कुमार, वार्ड 4 भाजपा से सरिता कंवर, वार्ड 11 भाजपा से लड्डू सिंह और वार्ड 10 भाजपा​​​​​​​ के संतोष निराला जीत गए है।बांकीमोंगरा नगर पालिका निर्दलीय प्रत्याशी जीती

कोरबा के बांकीमोंगरा नगर पालिका में पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी ने जीत दर्ज की।

Exit mobile version