DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आईटीआई पाली में गौ-विज्ञान परीक्षा संपन्न

कोरबा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर के निर्देशानुसार 19 जनवरी को गौ-विज्ञान परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया जिसमें 29 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए। साथ ही साथ गौवंश के संरक्षण एवं उत्थान हेतु संकल्प कराया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य आई.के.देवांगन सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।

Exit mobile version