DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का हुआ श्रीगणेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोस्टर अनावरण कर किया अभियान की शुरुआत

रायपुर/कोरबा/पाली। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभी शासकीय,अशासकीय विद्यालय और महाविद्यालयों में गौ विज्ञान परीक्षा 4नवम्बर को आयोजित की जावेगी।लगभग 10,000 विद्यालयों एवं 1000 उच्च शिक्षण संस्थानो तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
गौसेवा के साथ साथ घर ,घर किचन गार्डन के निर्माण पर भी इस वर्ष इस अभियान में फोकस रहेगा।
गौवंश न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है अपितु उसका पर्याप्त वैज्ञानिक आधार भी है। हमारे स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए गौवंश अत्यंत आवश्यक है।यदि गोवंश नहीं रहेगा तो सृष्टि भी समाप्त हो जाएगी। गौवंश का हमारे जीवन में महत्व ना जान पाने के कारण समाज, गौसेवा एवं गौपालन से विमुख हो रहा है ।जिसके कारण गौवंश सड़कों पर आ गया है । प्रतिदिन दुर्घटनाएं घट रही है जिसमें गौवंश के साथ-साथ इंसानों की भी क्षति हो रही है। दिनों दिन यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है और समाज अपने दायित्व से विमुख होकर सिर्फ सरकार की ओर ताक रहा है। हमारा स्पष्ट मानना है कि गौवंश की चिंता सरकार के साथ-साथ समाज को भी करने की आवश्यकता है और यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।
इस समस्या का मूल कारण समाज में गौवंश के संबंध में अज्ञानता ही है। जिस दिन लोग गौवंश का वास्तविक महत्व जान जाएंगे उसी दिन से गोवंश सड़कों से पुनः घरों की ओर लौट जाएगी। गौवंश का हमारे जीवन में महत्व ,सृष्टि के पारिस्थितिक तंत्र हेतु महत्व, ग्लोबल वार्मिंग रोकने व्यापक महत्व सहित उसके पंचगव्य का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं सभी को उसका दायित्व बोध कराने हमारी संस्था द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विगत वर्ष भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से एक लाख से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस वर्ष पुनः आगामी 04 नवंबर 2025 को यह परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की जाएगी।

माध्यमिक,उच्च माध्यमिक एवं महाविद्यालय इन तीन श्रेणी में आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले प्रत्येक विजेता को 51,000 नगद, द्वितीय को 31,000 नगद एवं तृतीय को 11,000 नगद का पुरस्कार एवं गौमय उत्पाद का किट प्रदान किया जाएगा।
इसी प्रकार जिला स्तर पर क्रमशः प्रथम , द्वितीय, तृतीय आने वालों को 3100 ,2100, 1100 नगद एवं गौ उत्पाद कीट प्रदान किया जाएगा।

भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा गौ विज्ञान ग्रंथ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थी परीक्षा में पंजीयन हेतु अपनी संस्था के प्राचार्य/गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।संस्था ने सभी विद्यार्थियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।

परीक्षा के प्रारंभिक चरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सुबोध राठी परीक्षा प्रांत प्रमुख , ईरन्ना सपारे प्रांत संयोजक,मनोज पाण्डेय परीक्षा प्रांत उप प्रमुख, डॉ अमित पाण्डेय,अश्वनी कुमार चौधरी, श्रीमती लालिमा जायसवाल, दुलार सिंह सिन्हा,चंद्र प्रकाश अग्रवाल, डॉ गजेंद्र तिवारी, देवेंद्र गवेल, कृष्ण चंद्र प्रधान, मुकेश कुमार साहू, योगेश्वर प्रसाद यादव ,अरुणाचल कौशल, गुरमीत सिंह, सुभाष कुमार साहू, रेमन नांद्रे,रमनलाल साहू,रत्नाकर खटीक, शंभू दास महंत, कौशलेंद्र सिंह और मृत्युंजय पाण्डेय उपस्थित थे।

डॉ. गजेंद्र तिवारी कोरबा जिले का परीक्षा प्रमुख बने


28 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का शुभारंभ किया और पोस्टर का अनावरण किया। गौ विज्ञान परीक्षा के प्रांतप्रमुख सुबोध राठी ने कोरबा जिले के शिक्षाविद, कैरियर काऊंसलर तथा पाली स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी को कोरबा जिले के लिए परीक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी है।

Exit mobile version