कोरबा/गेवरा-दीपका। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाए जाने वाले गोपाष्टमी पर्व पर झाबर दीपका के गौशाला में पार्षद अरूणीश तिवारी ने गायों की पूजा कर पकवान व फल के साथ चारा खिलाया। गौमाता की परंपरानुसार पूजा व आरती कर पार्षद ने क्षेत्रवासियों की मंगलकामना की। पार्षद तिवारी ने कहा कि गाय की पूजा लक्ष्मी पूजा है। गौवंश हमारी जीवनशैली से जुड़ा हुआ है। गाय से मिलने वाला दूध और इससे बनने वाला दही, घी भी लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, गाय के गोबर व गोमूत्र जैविक खेती का आधार है। गायों का संरक्षण जरूरी है।

