DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सीपीएस पाली का 12 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट


नि:शुल्क बालिका शिक्षा का दिखा परिणाम


कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पाली में कल्पना फाउंडेशन के तहत नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्राओं का दबदबा रहा। कक्षा दसवीं में कुमारी की आरती कंवर अंग्रेजी हिंदी संस्कृत विषयों में विशेष योग्यता के साथ 75.6प्रतिशत, कुमारी लक्ष्मीन अंग्रेजी हिंदी संस्कृत विषयों में विशेष योग्यता के साथ 75.3प्रतिशत, एवं कुमारी आयशा परवीन अंग्रेजी और हिंदी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 70.5प्रतिशत रहा । इसी प्रकार कक्षा 12वीं में डुअल सब्जेक्ट लेने वाली छात्राओं जिसमें गणित एवं जीव विज्ञान दोनों विषयों की पढ़ाई कर कुमारी अंजू कंवर हिंदी विषय में विशेष योग्यता के साथ 70.4प्रतिशत, कुमारी दित्या मरकाम 60.6प्रतिशत, कुमारी नेहा गढ़वाल, कुमारी श्रद्धा कंवर आदि छात्राओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
संस्था निशुल्क बालिका शिक्षा के लिए संकल्पित है। संस्था प्रमुख डॉ. गजेंद्र तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Exit mobile version