DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नवा रायपुर में बनेगी क्रिकेट एकेडमी:खिलाड़ियों को मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग

अब ई-नीलामी से दी जाएगी रेत खदानें

रायपुर,एजेंसी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। सभी मंत्रियों की मौजूदगी में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। नवा रायपुर के परसदा में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एकेडमी बनाई जाएगी। इसकी स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित किया गया है।

कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। वहीं, छत्तीसगढ़ में लगातार अवैध खनन-परिवहन मामले को देखते हुए रेत खदान के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। प्रस्तावित नियमों में संशोधन के बाद अब आवंटन की कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से होगी।

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के बाद अहम निर्णय

इसी तरह भारत माला परियोजना में अनियमितता के बाद सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कृषि भूमि के बाजार मूल्य की गणना के लिए 500 वर्गमीटर तक के भू-खंड की दर को खत्म करते हुए पूरे रकबे की गणना हेक्टेयर दर से की जाएगी।

मंत्रियों की मौजूदगी में सीएम साय ले सकते है कई अहम फैसले।

मंत्रियों की मौजूदगी में सीएम साय ले सकते है कई अहम फैसले।

इससे पहले 12 जुलाई को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 2005-2009 बैच के अफसरों को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड पे स्केल देने 30 पद स्वीकृत किए गए थे। छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों के नंबर नए वाहनों में ट्रांसफर हो सकेंगे। शासकीय वाहनों पर शुल्क नहीं लगेगा।

इसके अलावा, छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति को मंजूरी मिली थी। 100 संस्थानों में 50 हजार छात्रों तक पहुंच बनाना होगा। 150 स्टार्टअप को सपोर्ट मिलेगा। राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) प्राधिकरण की स्थापना को मंजूरी मिली थी।

Exit mobile version