जांजगीर। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के दिशा-निर्देश अनुसार आगामी अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता अक्टूबर से प्रस्तावित है। इसी क्रम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर-चांपा द्वारा अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल 7 सितंबर को प्रातः 8 बजे से हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के समय क्रिकेट किट, नवीनतम फोटोग्राफ, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति सहित मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है। पूर्व पंजीकृत खिलाड़ियों को पंजीयन नवीनीकरण कराना होगा। इससे पूर्व अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग का ट्रायल डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान, प्रभारी जिला खेल अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के ऑब्जर्वर आलोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस ट्रायल में कुल 45 खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तीन टीमें बनाई गईं, जिनके बीच मैच कराकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों की टीम चयनित की जाएगी।
क्रिकेट : जांजगीर में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का ट्रायल 7 सितंबर से होगी
