DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल

चंडीगढ़, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। समरीन ने बुधवार दोपहर करीब 4:22 बजे ये तस्वीरें शेयर कीं। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी दोनों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।’

अर्शदीप सिंह और समरीन की सगाई की तस्वीरें…

अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए।

अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए।

रिंग पहनाने के बाद अर्शदीप और समरीन ने एक-दूसरे को गले लगाया।

सगाई की रिंग दिखातीं समरीन कौर और खुशी जाहिर करते अर्शदीप सिंह।

अर्शदीप सिंह के साथ रिंग दिखातीं समरीन कौर।

ये रिंग अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को पहनाई।

अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए…

  • अप्रैल में स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा: अप्रैल 2026 में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की। चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस कर लिया। इसकी तुलना समरीन की तस्वीरों से की गई और यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई।
  • IPL में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं: IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
  • धर्मशाला और एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट: मई महीने में IPL के दौरान दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान भी फैंस ने उनसे इसके बारे में पूछा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
  • गुरुद्वारे पहुंचे, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह: जून में दोनों पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की चर्चा चली और ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई।
  • ‘My Person’ लिखकर रिश्ता किया ऑफिशियल: इसके बाद अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए ‘My Person’ लिखा। इसके साथ ही पिछले तीन महीने से चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया। अब दोनों ने सगाई कर ली।

अर्शदीप सिंह ने यह फोटो समरीन कौर के साथ दिवाली (8 नवंबर) के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड अर्शदीप सिंह हाल ही में हुए ट्रेड की वजह से सुर्खियों में हैं। IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ। जिसमें पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई को दिया है। उनकी जगह पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक की फीस ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई है। अर्शदीप ₹18 करोड़ की मौजूदा फीस पर ही मुंबई से जुड़े हैं।

अर्शदीप सिंह की मंगेतर की तस्वीरें…

समरीन के इंस्टाग्राम पर करीब 44 लाख फॉलोअर्स हैं।- फाइल फोटो

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।- फाइल फोटो

मॉडलिंग के बाद समरीन कौर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।- फाइल फोटो

Exit mobile version