DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गाड़ी की आगजनी के मामले में अपराध पंजीबद्ध: आरोपी जेल दाखिल

Divya Akash

जिला बदर की भी की जा रही कार्यवाही

कोरबा। गत 29 अक्टूबर मंगलवार धनतेरस की रात लगभग 1.30 बजे दर्री रोड स्थित अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक हेमंत अग्रवाल की चार पहिया वाहन को जला दिया गया, जिसमें पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 639/24 धारा 326 (एफ) भारतीय न्याय संहिता कायम कर एवं 640/24 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता कायम कर आरोपी चंदन गोंड पिता श्यामलाल गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी रामसागर पारा को अभिरक्षा में लिया गया, जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इसमें पृथक से जिला बदर की भी कार्यवाही आरोपी के विरुद्ध की जाएगी।

Exit mobile version