DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

परिवहन नगर झरनापारा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

कोरबा। कोरबा शहर के परिवहन नगर स्थित 15 ब्लॉक झरनापारा में यादव परिवार के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा । धार्मिक वातावरण और भक्तिमय उल्लास के बीच आयोजित इस सात दिवसीय आयोजन में वार्डवासियों महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।

कलश यात्रा में पारंपरिक झरनापारा का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। श्रद्धालुओं ने अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर कथा वाचक पंडित कमल किशोर दुबे के श्रीमुख से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के छठवें दिन रुक्मणी विवाह हुआ जिसमें सभी वार्ड वासियों ने हल्दी एक दूसरे के ऊपर लगाया और टिकावन भी टीका गया। भागवत के मधुर भजनों मैं नाचने गाने लगे और संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

आयोजकों के अनुसार यह दिव्य आयोजन 1 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन चलेगा। कथा का समय सायंकाल निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें सहभागी बन सकें। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है, वहीं स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यादव परिवार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है। वार्डवासियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कथा के आगामी दिनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने एवं रविवार को प्रसाद वितरण भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Exit mobile version