कोरबा। कोरबा में दीपावली पर अभूतपूर्व भीड़ देखी गई। सडक़ों में लोग इस तरह निकले कि मोटर साइकिल सवार भी 10 की स्पीड में जाने मजबूर हो गए । लक्ष्मी पूजा और दीपावली को लेकर बाजार गुलजार है। सुबह से ही लोग बाजार में बाजार में खरीदी करने लोग करने पहुंचे रहे हैं। पूजन में इस्तेमाल होने वाले होने वाले सभी सामान की खऱीदारी हो रही है।
धान से बने सजावटी तोरण,फूल, पूजन सामग्री, सजावट और तोरण बनाने के लिए आम के पत्ते और केला पेड़ की जमकर बिक्री हो रही है।
फूलों की कीमतों में बढ़ोतरी- एक कमल फूल 40 रूपए का
गांव के तालाबों से कमल फूल एवं कमल गट्टा की जमकर खरीदी हो रही है। कोचिया ग्रामीणों से दो रूपए- तीन रूपए में कमल फूल खरीदकर 40 रूपए प्रति नगर बेचते रहे, वहीं एक कमल गट्टा 10 से 20 रूपए तक बिका । मां लक्ष्मी को कमल फूल अतिप्रिय है,जिसके कारण लोग कमल फूल खरीद कर मां लक्ष्मी को अर्पण करते हंै। इसके साथ ही दीपावली पर फूलों की कीमतों में बेहद बढ़ोतरी देखी गई। खास तौर पर गेंदे का फूल, जो पूजा और सजावट के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। उसके दाम आसमान छू रहा है। कुछ दिन पहले जो एक गेंदे फूल की लड़ी 30 से 35 रुपए में बिक रही थी, आज के दिन वह 50 से 60 रुपए में बिक रही है। वहीं थोक भाव में गेंदा फूल के दाम 150-200 किलो से बढक़र 250-300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
मिठाई दुकानों में लोगों की भीड़
सुबह से ही मिठाई दुकानों में मिठाई खरीदने लोग पहुंच रहे हैं। मिठाई दुकानों में काजू कतली, मलाई टोस, गुलाब जामुन, बर्फी और ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाईयों की डिमांड ज्यादा है। इसके साथ ही गिफ्ट हैंपर और बिक्री भी जमकर हो रही है।
