DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CRPF DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कोंडागांव दौरा:नवनिर्मित शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, जवानों से की मुलाकात

कोंडागांव,एजेंसी। CRPF DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 5 सितंबर को कोंडागांव का दौरा किया। उन्होंने 188 बटालियन सीआरपीएफ की ए/188 कंपनी केशकाल का निरीक्षण किया। इसके बाद बटालियन मुख्यालय कोंडागांव पहुंचे।

DG ने बटालियन के अधिकारियों से परिचालन ड्यूटियों और रणनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनके समर्पण और साहस की सराहना की। जवानों को उच्च मनोबल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नवनिर्मित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 188 बटालियन मुख्यालय के बाहर शबरी इम्पोरियम के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित नवनिर्मित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद से लड़ते हुए शहीद हुए वीर जवानों को समर्पित है।

1 जनवरी 2003 से 15 अगस्त 2025 तक की अवधि में सीआरपीएफ के 20 अधिकारियों सहित 460 वीर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर किए।इस अवसर पर विशेष महानिदेशक वितुल कुमार, अपर महानिदेशक मध्य अंचल क्षेत्र अमित कुमार, महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर शालिन मौजूद थे।

Exit mobile version