बाँकी मोंगरा :– कोरबा जिले के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत शक्ति चौक कॉलोनी में बीती रात 29/10/25 की रात्रि छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के जवान ने जमकर उत्पात मचाया, पहले की पत्थरबाजी फिर बुजुर्ग को जोर से औचक धक्का देने के बाद महिलाओं को गंदी गंदी गालीया देते हुए धक्का मुक्की की और लात मुक्के बरसाए गए ।
पीड़ित महिला ने थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत दर्ज कराया कि कल रात लगभग 11:00 बजे मेरे दरवाजे पर पत्थर मारने का आवाज आया जिसे सुन मै और ननद बाहर निकले जहां देखा कि इसी मुहल्ले में रहने वाला हेमंत सिंह बोल रहा है कि मेरे घर पास का नल क्यों तोड़े कहते हुए पत्थर मार रहा है, हमारे ।आना करने पर उसके द्वारा हमें गंदी गंदी गाली देते हुए मार पीट करने लगा। हल्ला सुन पड़ोसी सूरज देव पाल और उनका पुत्र अशोक पाल और पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो इनको भी गंदी गंदी गालीया देते हुए पड़ोसी को बेल्ट से मारने लगा और धक्का दे दिया जिससे वो दूर जा गिरा जिसके वजह से उनकी चोट भी आई है और पड़ोसी की पत्नी को तमाचा जड़ दिया, जबकि मेरे बाएं हाथ की कलाई में, मेरे ननद के पेट और सीने में और पड़ोसी के हाथ और कोहनी में और उनकी पत्नी के चेहरे पर चोट आई है। इसके साथ साथ हेमंत सिंह अपने हाथ में कुछ नुकीली चीज रखकर हमको जान से मारने की धमकी दे रहा था।
देखे सीसी टीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो👇
- “पूरे घटने का सीसी टीवी फुटेज पुलिस के समक्ष पीड़ित ने पेश किया है, जिसमें पूरी घटना साफ साफ देखी जा सकती है और अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या रहा होगा माहौल।”
- देखे सीसी टीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो👇
घटना की लिखित शिकायत पर बाँकी मोंगरा थाना के प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी है, जिनके निर्देश पर अपराध क्रमांक 0196 दर्ज कर धारा 296, 115 (2), 351(2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना (जांच) प्रधान आरक्षक नरेंद्र टेकाम को सौंपी गई है।
छुट्टी पर अपने गृहग्राम निवास आकर मुहल्ले और क्षेत्र में ही करता है दबंगई, और अपने आप को बताता है देश का जवान।
घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति का नाम हेमंत सिंग जोसीआरपीएफ का जवान है, जिसका निवास बाँकी मोगरा है। मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि इसके द्वारा कुछ माह पहले पुलिस स्टाफ से भी हाथा पाई की जा चुकी है और मुख्य चौक में गाली गलौज देते हुए दबंगई दिखने जैसे हरकत भी किए गए है।
- देश के जवानो के वजह से हम देशवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है, इनके द्वारा नसे में चूर होकर इस तरह की घटने को अंजाम देना एक सोचनीय और अशोभनीय विषय है। ऐसे लोगों के विरुद्ध आए शिकायत पर प्रशासन को गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की जरूरत।
फिलहाल अब तक आरोपी आजाद घूम रहा है, अब देखना ये है कि इसके द्वारा किए गई इस घटना पर और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर प्रशासन क्या और कब तक कार्रवाई करती है।
