बीजापुर ,एजेंसी। बीजापुर जिले में CRPF के एक हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। जवान पवन कुमार हरियाणा का रहने वाला था। शुक्रवार को ऑन ड्यूटी उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के पातरपारा में CRPF 199 बटालियन का कैंप है। यहां पदस्थ जवान पवन कुमार शुक्रवार को मोर्चा नंबर-2 में ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच अचानक गोली की आवाज सुनते ही कैंप के बाकी जवान मौके पर पहुंचे।
पवन को तत्काल भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव को उनके घर हरियाणा भेजा जाएगा। जवान के सुसाइड का कारण का पता नहीं चल सका है।
2 महीने के अंदर ये छठवां माामला
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पवन कुमार से पहले 4 जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर रही। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।
