कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कोरबा पूर्व डीएसपीएम में सेवारत, सीएसईबी कोरबा पूर्व कालोनी क्वार्टर नंबर एनई-01 निवासी राकेश कुमार शुक्ला का 61 वर्ष की उम्र में 18 जनवरी 2026 की रात निधन हो गया। कुछ दिनों से उनका ईलाज संजीवनी हास्पिटल रायपुर में चल रहा था और 18 जनवरी की देर रात उन्होंने अंतिम सांसें ली। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़कर देवलोक गमन कर गए। स्वर्गीय श्री राकेश कुमार शुक्ला के दो छोटे भाई विनीत शुक्ला एवं पुनीत शुक्ला बिलासपुर में रहते हैं।
19 जनवरी को राकेश कुमार शुक्ला का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 19 जनवरी को सुबह 11.00 बजे निवास स्थान एनई-01 से अंतिम यात्रा पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। उनका पुत्र गितेश शुक्ला ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्रि दी। मुक्तिधाम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उन्हें दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्वजन, परिजन, सीएसईबी कर्मी एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
सीएसईबी कर्मी राकेश कुमार शुक्ला पंचतत्व में विलीन
