DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सीवीओ ने दीपका खदान के व्यू पाइंट से खनन कार्य देखा

कोरबा। कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने एसईसीएल दीपका खदान के व्यू पाइंट से कोयला खनन का कार्य देखा। उद्योग में महिलाओं की भागीदारी को सराहा। एक पेड़ मां के नाम व एक पेड़ सतर्कता के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी त्रिपाठी दीपका खदान के दौरे पर पहुंचे।

व्यू पाइंट से खनन कार्य देखने के बाद एसईसीएल दीपका के प्रमुख विभागाध्यक्षों की बैठक ली। माइन प्लानिंग से चल रहे खनन कार्यों और भावी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने दीपका में पर्यावरण का काम संभाल रही पर्यावरण प्रबंधक कीर्ति केजी से चर्चा के दौरान उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण की सराहना की। सीवीओ त्रिपाठी ने दीपका, गेवरा, कुसमुंडा व कोरबा क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ एक संवाद सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कोल इंडियन देश की प्रगति का सशक्त आधार है। सभी निडरता और भय त्याग कर काम और साथ-साथ सतर्क, उत्कृष्ट और ईमानदार रहें। इस मौके पर निदेशक तकनीकी एन फ्रैंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version