DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सिलेंडर का गैस खोल खुद को घर में बंद किया:पत्नी से विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, सब्बल से दरवाजा तोड़ बाहर निकाले

कोरबा। कोरबा जिले में अपनी पत्नी से विवाद के बाद पति ने सुसाइड करने का प्रयास किया। निजी कंपनी में कार्यरत ऋषिकेश सिदार (32 साल) ने खुद को घर में बंद कर सिलेंडर का गैस और बाइक से पेट्रोल खोल दिया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

मुड़ापार हेलीपैड के पास युवक का घर है। 22 जून को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी मानिकपुर चौकी में शिकायत करने गई थी। वापस लौटने पर देखा कि पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कमरे में तोड़फोड़ भी की और सिलेंडर से गैस खोल दिया था।

आसपास के लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। फिर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने कटर से खिड़की काटने की कोशिश की, नहीं कटा तो सब्बल से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। कोई बड़ी अनहोनी होने से रह गया।

बाहर निकालने के बाद पुलिस अस्पताल ले गई।

पड़ोस के लोग डर से अपने घर से बाहर निकले

बताया जा रहा है युवक ने पूरे 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। कमरे में गैस का रिसाव होता देख आसपास के लोग डर गए थे। सब अपने घर से बाहर निकल गए। उन्हें डर था कि युवक माचिस ना जला ले। इसे बड़ा नुकसान हो सकता था।

वहीं, ऋषिकेश सिदार का 4 साल का बच्चा भी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। शरीर में कुछ जगहों पर चोट आई है।

आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे।

आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे।

स्थिति सामान्य है – पुलिस

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हरकतों को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने दरवाजा तोड़कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, पुलिस और दमकल विभाग की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Exit mobile version