DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डीएलएड की परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी

Divya Akash

जांजगीर। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की पूरक व अवसर परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

प्रथम वर्ष की परीक्षा 12 से 27 नवंबर तक होगी। जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 13 से 25 नवंबर तक होगी। परीक्षा सुबह 8 से 11:15 बजे तक होगी। शेड्यूल के अनुसार प्रथम वर्ष में 12 नवंबर को बाल विकास और सीखना, 14 को ज्ञान, पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र, 17 को शैक्षिक तकनीकी, 19 को हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-एक, 21 को अंग्रेजी भाषा प्रोफिशिएंसी, 24 को गणित व गणित शिक्षण, 26 को पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण और 27 नवंबर को शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास का पेपर होगा।

Exit mobile version