नगर पालिका परिषद के अधिकारी ने दी, 48 घंटों में अवैध तरीके से रखे ठेला को हटाने की दी चेतावनी,,,।
बाँकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा के मुख्य क्षेत्र मेन चौक का सब्जी मार्केट के व्यापारियों ने अभी कुछ दिन पूर्व नगर पालिका परिषद में एक शिकायत पत्र लिखा था जिसमें यह बताया गया था कि मार्केट के मेन रोड के दोनों तरफ कुछ वर्ष पहले स्ट्रीट फूड के ठेले का संचालन किया जाता था जिनके वजह से हमेशा वहां जाम की स्थिति बनी रहती थी यातायात बाधित रहता था, जिसके बाद नगर निगम द्वारा सभी स्ट्रीट फूड के ठेला लगाने वाले दुकानदार को उस जगह से स्थानांतरित कर नया जगह दे दिया गया था।

फिलहाल हम बात करते है इस तीसरे शिकायत पत्र का जिसपर हर बार की तरह इसबार भी अधिकारियों का एक दल आज दिनांक 22 जुलाई को सब्जी मार्केट पहुंचा और स्पॉट का जायजा लेते हुए मेन रोड में गलत तरीके से संचालित की जा रही दुकानदारों को मौखिक रूप से समझाइश देते हुए 48 घंटों के भीतर इस जगह से अपना ठेला हटा ले नहीं तो कार्यवाही की जाने की चेतावनी दी है, और कहा कि आपको पहले ही चौपाटी में जगह दी जा चुकी है आप अपना दुकान वहां संचालित करे।
•क्या इस बार चेतावनी के बाद जगह खाली हो जाएगी या नहीं?
•अगर जगह खाली नहीं की जाने की स्थिति में क्या सच में कार्यवाही की जाएगी?
•कही पिछले आवेदन की तरह इस बार भी माहौल ठंडा तो नहीं कर दिया जाएगा?
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को आते देख सब्जी विक्रेताओं ने अपने द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर समाधान की उम्मीद जताई ।
फिलहाल अब दो दिन के बाद ही पता चलेगा पाएगा कि सब्जी विक्रेताओ (व्यापारियों) के समस्या का समाधान होता है या उनको इसी तरह विवाद का सामना आगे भी करते रहना पड़ेगा, हम अपने समाचार के माध्यम से आपको अपडेट करते रहेंगे।
