DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शिविर के समापन पर प्रस्तुत किया नृत्य

कोरबा/कटघोरा। कृषि कॉलेज कटघोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सरस्वती जनपद सदस्य देवी जायसवाल, सरपंच सिंघिया मनोज कुमार टेकाम, उप सरपंच देवनारायण शांडिल्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार डिक्सेना थे। अध्यक्षता अधिष्ठाता कृषि कॉलेज डॉ. एसएस पोर्ते ने किया।

शिविर समापन मौके पर सरस्वती देवी जायसवाल ने कहा कि कृषि कॉलेज के छात्रों से सीखने की जरूरत है। उन्हें ग्रामीणों से भी अनुभव लेने की आवश्यकता है, जिससे वे जिसकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उसका सदुपयोग समाज में कर सकें। जिला पंचायत प्रतिनिधि डिक्सना ने कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनमें हर कार्य करने की क्षमता और दक्षता होती है। सरपंच टेकाम ने कहा कि शिविर के माध्यम से राष्ट्रीय योजना के स्वयंसेवकों ने गांव और किसानों में जागरूकता लाने का काम किया है। न केवल सामाजिक जागरूकता लाने का प्रयास किया, वरन कृषि संबंधी नवाचारों से भी रूबरू किया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ. पोर्ते ने कहा कि विगत दिनों से जो समाज के हित में काम करते रहे और जिस तरीके से यहां पर आप लगातार समाज को जागरूक करने और समाज के हित में काम करते रहे हैं, उसी तरीके से शिक्षा प्राप्त कर भविष्य संवारने में स्वयं के साथ-साथ सामाजिक हित का कार्य जरूर करें। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने सिंघिया में किए गए कार्यों का भी उद्बोधन में किया। स्थानीय छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के नाटक नुक्कड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Exit mobile version