DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रील के लिए बाइकर्स की खतरनाक स्टंटबाजी

जशपुर NH-43 पर स्टंट करते 17 युवक पकड़ाए; 37 हजार का जुर्माना वसूला

जशपुर,एजेंसी। जशपुर जिले में 17 बाइक सवारों ने नेशनल हाईवे-43 पर स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक हाईवे पर हाई स्पीड से बाइक चलाकर स्टंट कर रहे हैं। इनमें अधिकतर युवकों की उम्र 21 से 29 साल के बीच है और इनके गैंग में नाबालिग भी शामिल है।

मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया जा रहा है रील के लिए युवक स्टंट कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद 8 जून को पुलिस ने 17 बाइक सवारों को पकड़ा। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 37,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

नेशनल हाईवे में स्टंट करने पहुंचे बाइकर्स

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ वे सोशल मीडिया के लिए वीडियो भी बना रहे थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीओपी विनोद मंडावी और उप निरीक्षक संतोष तिवारी के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की।

सोशल मीडिया में बनाया पेज

पूछताछ में पता चला कि इन युवकों ने सोशल मीडिया पर ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ नाम का ग्रुप बनाया था। इसमें जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ओडिशा और झारखंड के युवक भी शामिल थे। थाने में सभी बाइकर्स के दस्तावेजों की जांच की गई। कुछ बाइकें मॉडिफाइड मिलीं।

थाने ले जाकर यातायात पुलिस ने समझाइश दी।

थाने ले जाकर यातायात पुलिस ने समझाइश दी।

ये आरोपी शामिल

पकड़े गए युवकों में सेत राम, गनपत पैंकरा, राहुल राम, बादल भगत, तरुण भगत, विनोद साय, शंकर राम, किशन कुमार, दीपेश कुमार, गजेंद्र पैकरा, शिशु पाला पैकरा, गांदरू बरला, रुस्तम पैकरा, अजय कुमार जाड़ी और आमोश एक्का शामिल हैं। इनके अलावा दो नाबालिग भी पकड़े गए। एक धरमजयगढ़ से और दूसरा आरा क्षेत्र से है।

थाने ले जाकर दी समझाइश

पुलिस ने सभी के बाइकों को थाने में खड़ा किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी और समझाइश भी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों।

17 युवकों का एक ग्रुप बना हुआ है, जो बाइक स्टंट करने पहुंचा था।

SSP की बाइकर्स गैंग से अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इन सभी बाइकर्स गैंग से अपील की है कि- खतरनाक स्टंट करना बंद करें, आप सब समाज के भविष्य हो, आपको देखकर ही अन्य लोग सीखेंगें। आपके कृत्य से जान जोखिम में डाला जा रहा है एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था खराब हो रही है। समाज के विकास में आप सभी योगदान दे।

Exit mobile version