DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तालाब के पास मृत अवस्था में मिला 35 वर्षीय लापता युवक का शव….। बाकी मोंगरा

संवाददाता साबीर अंसारी

बाकी मोंगरा :– ग्राम पंचायत अरदा के लालपुर बस्ती में रहने वाले अनंत राम कुमार पिता बृजलाल गोंड उम्र 35 वर्ष, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था उसका मृत शव जामचूवा बाजार के पीछे स्थित तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने की खबर से क्षेत्र के निवासियों का भीड़ इकट्ठा होने लगा और मृतक की पहचान के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सरपंच, कोटवार, स्थानीय थाना और उनके परिजन को सूचना दी गई।

सूचना के बाद थाना बाँकी मोगरा से पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच स्नेह सिंह तंवर की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पंचनामा के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजन के बताए अनुसार मृतक मानसिक रोगी था। अक्सर वह इसी तरह कही निकल जाया करता था, पर परिजन द्वारा खोजबीन कर वापस ले आया करते थे, एक बार परिजनों ने थाना में गुम इंसान की सूचना भी दर्ज कराई थी, पर उस समय भी कुछ दिन बाद अनंत पाल घर वापस आ गया था।

फिलहाल मामले पर मर्ग कायम कर जाँच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Exit mobile version