DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर 2KM घसीटा

बजरंग दल ने कहा-दोषियों के खिलाफ करेंगे शिकायत, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। इसी हालत में उसे करीब 2 किलोमीटर दूर घसीटते हुए ले जाया गया। इस दौरान गाय का पूरा शरीर सड़क पर रगड़ खाता रहा। यह वीडियो किसी बाइक सवार युवक ने बनाया था, जिसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस घटना के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

वीडियो वायरल होने पर बजरंग दल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। बजरंग दल ने कहा- पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा। यह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव का है।

कोरबा के गोढ़ी गांव के दो युवकों ने गोवंश को ट्रैक्टर से 2 किमी तक घसीटा।

मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल।

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोरबा की यारी इंस्टाग्राम आईडी पर मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाने का वीडियो अपलोड हुआ।

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मृत गाय को ट्रैक्टर के पीछे बांधा गया है और उसे सड़क पर घसीटा जा रहा है। वीडियो में ट्रैक्टर पर दो युवक सवार हैं, जिसमें एक चला रहा है और दूसरा बगल में बैठा है। बताया जा रहा है कि मृत गाय को करीब 2 किलोमीटर दूर घसीटते हुए ले जाया गया।

वीडियो में ट्रैक्टर पर दो युवक सवार हैं।

बाइक सवार ने बनाया वीडियो

यह वीडियो वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बनाया था, जिसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

बजरंग दल ने कहा- गोमाता का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।

बजरंग दल ने कहा- गोमाता का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।

बजरंग दल ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बजरंग दल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि गोमाता का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। बजरंग दल के संयोजक राणा मुखर्जी ने बताया कि यह वीडियो गोढ़ी क्षेत्र का है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अधिकांश यूजर्स ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Exit mobile version