कोरबा/गेवरा-दीपका । दीक्षा महिला समिति दीपका ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रतिजा में छात्रों को पानी की बॉटल बांटी। समिति की इस सेवा से ग्रामीणों को भी लाभ मिला। स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर जांच कराई। डॉक्टरों ने मरीजों को दवाइयां दीं। समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा ने कहा, स्वस्थ शरीर और मन से जीवन की हर चुनौती को पार किया जा सकता है। छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दीक्षा महिला समिति दीपका ने छात्रों को पानी की बॉटल बांटी
