DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दीक्षा महिला समिति ने संभाला 3 छात्रों की पढ़ाई का जिम्मा

कोरबा/गेवरा-दीपका। दीपका आवासीय कॉलोनी के निकट संचालित आरएन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत तीन छात्रों की पढ़ाई का एसईसीएल दीपका एरिया की दीक्षा महिला समिति खर्च उठाएगी। ये तीनों छात्र-छात्राएं यूकेजी क्लास में अध्ययनरत हैं। इन छात्रों के परिवार की आर्थिक कमजोरी को ध्यान में रखकर साल भर की शिक्षा का खर्च उठाने का समिति ने निर्णय लिया है। छात्रों के स्कूल की फीस जमा करने के साथ ही यूनिफॉर्म व किताबें भेंट की गई।

समिति की ओर से स्कूल के लिए दरी पट्‌टी भी दिया गया। समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा ने कहा कि एसईसीएल बिलासपुर की श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर दीक्षा महिला समिति जरूरतमंदों का हरसंभव सहयोग कर लाभान्वित किया है। छात्रों को अनुशासित रहकर मन लगाकर शिक्षा हासिल करने प्रेरित किया। अंत में स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाए। पेड़ बनने तक देखभाल का संकल्प लिया।

Exit mobile version