DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरई ग्राम का पुल टूटने से दीपका बांकीमोंगरा मार्ग पूरी तरह बंद, भारी बारिश से बहा पुल, अब लेना होगा 10 किमी लंबा रास्ता….।

संवाददाता साबीर अंसारी

बाकी मोगरा चाकाबुड़ा:- कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कोरई ग्राम का पुल बहा दिया जिस वजह से दीपका से बांकीमोंगरा आने वाले रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया, अब इस पार से उस पार जाने के लिए दूसरी रास्ते का सहारा लेना पड़ेगा जो इस राह से 10 किमी लंबी दूरी तय करनी होगी।

पुल के टूट जाने से आमजन को भारी असुविधा तो हो ही रही है साथ में आपातकालीन सेवाएं, स्कूल,और बाजार जैसी आवश्यक गतिविधियाँ भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों से बात करने पर बताया कि पुल टूटने से उनकी दैनिक गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने और अपने काम पर जाने के लिए काफी दूर तक जाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पुल की मरम्मत के लिए तत्काल कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

सूचना पर प्रशासन ने पुल टूटने की घटना का संज्ञान लिया है और इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। साथ ही प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि टूटे हुए पुल का तत्काल मरम्मत कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Exit mobile version