DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दिल्ली के AAP विधायक नरेश बाल्यान पुलिस हिरासत में:वसूली और धमकाने का आरोप; BJP ने गैंगस्टर के साथ ऑडियो क्लिप जारी की थी

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात को हिरासत में ले लिया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने यह कार्रवाई साल 2023 के जबरन वसूली मामले में की है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार को ही भाजपा ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाल्यान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। भाजपा का कहना है कि नरेश का संबंध गैंगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं। वो हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करते हैं।

बाल्यान ने ऑडियो को फेक बताया

बाल्यान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में अमित के पोस्ट को रिट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस ऑडियो को गलत बताते हुए सभी चैनलों से फर्जी खबर को हटवाया था। ये कई साल पुराना मामला है। जब केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं।

Exit mobile version