DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दिल्ली ब्लास्ट-हरियाणा के नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट:इसी से विस्फोटक बनाया गया, दुकानदार भी हिरासत में, आतंकी उमर का घर उड़ाया गया

नई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की जांच एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ।

वहीं गुरुवार रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है। गुरुवार को ही DNA मैचिंग के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि कार में उमर ही था। उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस उसके माता-पिता और भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है अब तक गिरफ्तार 8 आतंकियों ने बताया कि वे 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था।

10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दिल्ली ब्लास्ट का सबसे क्लोज CCTV फुटेज की तस्वीरें…

CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।

जहां से चार आतंकी निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी

फरीदाबाद के धौज गांव में बनी जिस अलफलाह यूनिवर्सिटी से चार आतंकी डॉक्टर निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी हैं। नाम न छापने की शर्त पर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला डॉक्टर ने बताया कि 2021 में लेडी आतंकी डॉ. शाहीन बतौर प्रोफेसर जुड़ी। उसे प्रबंधन ने कॉलेज की 6 सदस्यीय फार्माको विजिलेंस कमेटी में अहम पद दिया। उसने ही 2022 में पुलवामा के आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल गनी, डॉ. उमर नबी, डॉ. सज्जाद अहमद को नौकरी दिलाई। सज्जाद को कॉलेज कमेटी का सदस्य बनवाया। शाहीन और सज्जाद का यूनिवर्सिटी में काफी प्रभाव था।

तीसरी तक पढ़े मौलवी ने डॉक्टरों को आतंक पढ़ाया

कश्मीर के जिस मौलाना मोहम्मद इरफान की वजह से आतंकियों के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ, वो तीसरी कक्षा तक ही पढ़ा था। लेकिन, वो डॉक्टरों को आतंक का पाठ पढ़ा चुका था। इरफान शोपियां का रहने वाला है। नौगाम में मदरसे में पढ़ाने जाता था। 17 अक्टूबर को उसने ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का धमकी भरा पोस्टर लिखा। फिर उसे प्रिंटिंग कराने ले गया। पोस्टर में सेना के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी थीं। जवानों ने पोस्टर देखा और आसपास पता लगाया तो मौलवी का सुराग मिला। अगले ही दिन जवान शोपियां पहुंच गए और उसे दबोच लिया। जांच सूत्रों ने बताया कि नौगाम में इरफान जिस मस्जिद में रहता था, उस कमरे को खोला गया। वहां कुछ और पोस्टर मिले। इसके बाद पहला केस दर्ज हुआ। कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन 27 अक्टूबर को नौगाम में और पोस्टर लगे मिले। ये प्रिंटेड थे। सीसीटीवी फुटेज से इन्हें लगाने वाली की पहचान कुलगाम के वांपोरा निवासी डॉ. अदील मोहम्मद के रूप में हुई।

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े 4 अपडेट्स…

  • जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव में आतंकी उमर नबी का घर गिरा दिया गया।
  • अल-फलाह यूनिवर्सिटी से दो डॉक्टर, दो स्टाफ सहित 5 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।
  • जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 2019 से अब तक के रिकॉर्ड मांगे हैं। फंडिंग की जांच होगी।
  • आतंकियों ने नूंह में दुकानों से 20 लाख रुपए में बम बनाने के लिए फर्टिलाइजर और अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था।
  • सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है। 600 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
  • धमाकों के लिए नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट



    दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
    आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ।
  • दिल्ली ब्लास्ट केस- गिरफ्तार मेडिकल स्टूडेंट के घर छानबीन की गई



    जम्मू-कश्मीर में मेडिकल स्टूडेंट मोहम्मद आरिफ मीर के घर छानबीन की गई। यह छापेमारी काजीगुंड इलाके में की गई। दिल्ली ब्लास्ट केस में उत्तर प्रदेश की एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने मीर को गिरफ्तार किया था।
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी से लौट रहे बच्चे, पेरेंट्स बोले- बच्चे डरे हुए हैं
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी में पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर जा रहे हैं। हालांकि पेरेंट्स का कहना है वीकेंड पर कई बार वे घर चले जाते हैं, लेकिन इस बार जांच एजेंसियां और पुलिस के डेरा डालने के बाद से बच्चे डरे हुए हैं।
  • दिल्ली में सिक्योरिटी बढ़ी, जगह-जगह सर्चिग की तस्वीरें





  • दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है


    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं।
  • जम्मू-कश्मीर: आतंकी उमर का घर उड़ाया गया, तस्वीरें






    दिल्ली ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी के पुलवामा वाले घर को सुरक्षाबलों ने IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है। DNA सैंपल से उमर के शव की पहचान हुई थी। उसने ही विस्फोटक से लदी कार ब्लास्ट की थी।
  • दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद कश्मीर में 600 लोग हिरासत में
  • दक्षिण और मध्य कश्मीर में 600 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और 500 से ज़्यादा समन्वित छापे मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, बडगाम और कुपवाड़ा में कार्रवाई की है।
  • IMA ने लेडी आतंकी डॉ. शाहीन की सदस्यता रद्द की
  • दिल्ली ब्लास्ट केस के बाद गिरफ्तार डॉ. शाहीन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। IMA ने डॉक्टर शाहीन की आजीवन सदस्यता तत्काल प्रभाव रद्द कर दी है। यह जानकारी सेंट्रल ऑफिस में भी भेज दी गई है।
  • आतंकी उमर का दोस्त है आरिफ, डॉ. शाहीन से रोज बात करता था


    दिल्ली कार ब्लास्ट केस में एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर आरिफ को अरेस्ट किया है। उसका कनेक्शन मारे गए आतंकी डॉक्टर उमर और उसकी सहयोगी लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन से मिला है। आरिफ दोनों लोगों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया कि शाहीन और आरिफ के बीच हर रोज बात होती थी।
    डॉ. उमर और डॉ. आरिफ दोनों ने एक साथ एमबीबीएस किया था। यहीं से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। माना जा रहा है कि डॉ. उमर के जरिए ही वह लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन से जुड़ा था।
    शाहीन ने उसे टारगेट दिए। इसके बाद अगस्त- 2025 में आरिफ कानपुर आ गया। यहां उसने एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियोलॉजी से एमडी (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) में एडमिशन ले लिया। आरिफ, उमर और शाहीन की चैटिंग और ई-मेल ATS को मिले हैं। आरिफ के लैपटॉप में अहम डेटा भी मिला है। ATS ने आरिफ का मोबाइल और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version