DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग:पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, धरने की चेतावनी भी दी

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को पत्र जारी किया है। उन्होंने मांग की है कि कलेक्टर को तत्काल पद से हटाया जाए, अन्यथा वे शासन और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों की ठगी, मालगांव और रलिया में फर्जी मुआवजे के नाम पर करोड़ों रुपए की अनियमितता जैसे मामलों में कलेक्टर की सीधी संलिप्तता है।

पूर्व गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री साय को पत्र जारी कर कलेक्टर को हटाने की मांग की है।

पूर्व गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री साय को पत्र जारी कर कलेक्टर को हटाने की मांग की है।

पहले भी पूर्व मंत्री को कलेक्टर ने भेजा था नोटिस

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें एक पत्रकार का मकान गिराने और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील किए जाने की घटनाएं शामिल हैं।

यह विवाद पहले भी चर्चा में रहा है, जब कलेक्टर अजित वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए नोटिस भेजा था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट प्रशासन की छवि खराब करती है और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की मंशा रखती है।

ननकीराम कंवर ने 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों की ठगी का आरोप लगाया है।

जन आंदोलन की दी चेतावनी

ननकीराम कंवर का कहना है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो वे बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेंगे।

तीन दिन के अंदर ट्रांसफर नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

Exit mobile version