रायपुर,एजेंसी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को NSUI ने प्रदर्शन किया। PTRSU (UTD) अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्रों ने राज्यपाल के नाम कुलसचिव, प्रॉक्टर और DSW को ज्ञापन सौंपा।
NSUI ने सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को उठाया। संगठन के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 250 से अधिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एक साथ ज्ञापन सौंपे गए।

2016 से बंद हैं चुनाव, छात्रों की आवाज दब रही
NSUI का कहना है कि प्रदेश में साल 2016 से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं, जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। चुनाव नहीं होने से छात्रों को अपनी समस्याएं रखने और नेतृत्व विकसित करने का मंच नहीं मिल रहा है।
NSUI का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के अधिकारों की रक्षा करते हैं, नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच सेतु का काम करते हैं। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव न होना समस्या है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी,
NSUI ने साफ कहा है कि अगर तय समय-सीमा में चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने इसे छात्रों के अधिकारों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
