DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अक्टूबर का वेतन दिवाली से पहले देने की मांग की

Divya Akash

कोरबा| राज्य बिजली कंपनी के उत्पादन, ट्रांसमिशन व वितरण के नियमित, संविदा व ठेका कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दिवाली से पहले भुगतान करने कार्यपालक निदेशक, महाप्रबंधक वित्त को पत्र लिखा गया है। शुक्रवार को लिखे पत्र में बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता ने बताया है कि राज्य शासन ने दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए 28 अक्टूबर तक चालू महीने का वेतन भुगतान करने कहा है। इसमें नियमित कर्मचारियों के अलावा संविदा व आउटसोर्सिंग कंपनियों के ठेका कर्मियों को भी अक्टूबर के वेतन भुगतान की बात कही है। बिजली ठेका कर्मियों ने बताया कि नियमित कर्मचारियों के बोनस की घोषणा के साथ ही सब स्टेशनों में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन काम कर रहे लगभग 300 ऑपरेटरों को बोनस का भुगतान कर दिया गया है।

Exit mobile version