कोरबा/रतनपुर। 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव का जन्मदिन प्रदेशभर में भाजपा नेताओं, शुभचिंतकों, स्वजनों एवं परिजनों ने धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की और उनसे स्वयं मिलकर दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।
श्री साव 25 नवंबर को मां महामाया मंदिर रतनपुर पहुंचकर सबसे पहले माता की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के साथ यहां पहुंचे समर्थकों से मुलाकात की और सभी का अभिवादन करते हुए सभी से बधाई ली।
कोरबा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी अपने समर्थकों के साथ अरूण साव को जन्मदिन पर बधाई देने रतनपुर पहुंचे। स्वयं श्री साव के साथ मां महामाया का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। उसके बाद श्री साव को बुके देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और मूंह मीठा किया। उन्होंने श्री साव के जन्मदिन पर उनके यशस्वी जीवन की बधाई दी। श्री साव ने यहां पहुंचे भाजपा नेताओं एवं समर्थकों से हालचाल जाना। जब श्री चावलानी ने अरूण साव को बधाई दी तो उनसे संक्षिप्त चर्चा भी की।

