संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा :– उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हो चौका आरती और पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि कबीर ने सत्य का मार्ग दिखाया है, कबीर दास जी के वाणी और उनके संदेश को घर-घर पहुचाने की आवश्यकता है। समाज के लोगो द्वारा बताए समस्या का निराकरण की आश्वासन दी साथ ही कबीर आश्रम बांकी मोंगरा में भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर सर्वव्यापक है। पूरे जगत के लोग संत कबीर को मानते हैं , हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते में चलना चाहिए।
कार्यक्रम में वर्तमान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा श्रीमती सोनी विकास झा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी , पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर, भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा , भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, और समाज से अमरूदास महंत, विष्णुदास महंत , समस्त सामाजिक जन व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
