DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डिप्टी सीएम अरुण साव के OSD विपुल कुमार हटाए गए:अजय कुमार त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी, प्रशासनिक कामकाज संभालेंगे

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर विपुल कुमार गुप्ता को साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद से हटा दिया है। उन्हें उनके मूल विभाग/कार्यालय में वापस भेजा गया है।

वहीं, कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का OSD नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ अजय कुमार त्रिपाठी अब उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में सभी प्रशासनिक और समन्वयात्मक जिम्मेदारियां देखेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य निजी स्थापना के कामकाज में दक्षता और बेहतर प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करना है। सरकारी आदेश में साफ किया गया है कि नियुक्ति और स्थानांतरण शासन की उच्च प्राथमिकताओं के अनुरूप किए गए हैं।

आदेश की कॉपी

Exit mobile version