रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा के बीच डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेस को रैली नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस दिग्भ्रमित करने का काम रही है। बिहार में जब गड़बड़ी सुधरी गई तो इन्होंने माना नहीं।
विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा में 2023 के चुनाव के दौरान मोहम्मद अकबर ने लोगों के वोटर जुड़वाए हैं। उन्होंने कहा कि रियाज हुसैन 75 साल के व्यक्ति ने फॉर्म 6 से अपना नाम कवर्धा में जुड़वाया। सिर्फ वोट करने के लिए। जब परिणाम आया उसके बाद उन्होंनें अपना हटवाकर फॉर्म 8 भरकर रायपुर पश्चिम विधानसभा में नाम जुड़वाया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले से ही उनका नाम रायपुर के एक ही विधानसभा में है। इसी तरह रमीज कुट्टी ने नया फॉर्म भरकर कवर्धा में नाम जुड़वाया। फॉर्म 6 जमा रमीज ने खुद को कवर्धा का निवासी बताया, जबकि अपने पासपोर्ट में पता बताया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने डिप्टी सीएम के आरोपों गलत बताया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा,मंत्री खुशवंत साहेब और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू।
डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे कई लोगों की लिस्ट है। ये सारी जो गड़बड़िया है, वह उसी के सुधार के लिए SIR (special intensive revision) किया जा रहा है। उन्होंने 5 से 7 लोगों के नाम और उनके बारे जानकारी देते हुए बताया कि ये मोहम्मद अकबर के इशारे में हुआ है और इसे उन्हें राहुल गांधी को बताना चाहिए। इसे ठीक करने के लिए SIR किया जा रहा है।
वोट घोटाले के लिए नया तरीका ईजाद किया
डिप्टी सीएम ने जिन लोगों के नाम और उनकी जानकारियां दी, उन्होंने कहा कि ये सारे नाम ऐसे हैं, जिन्होंने कवर्धा में खुद को पहली बार मतदाता बताकर फॉर्म 6 भरा। लेकिन इनके नाम अलग विधानसभा में भी हैं और कई के पास 2 से 3 एपिक नंबर हैं।
विजय शर्मा ने कहा कि जैसे पुरानी सरकार ने शराब घोटाला, माइनिंग घोटाले के लिए नया तरीका ईजाद किया, वैसे ही वोट घोटाले के लिए नया तरीका कांग्रेस ने ईजाद किया है।
कांग्रेस को SIR का विरोध नहीं करना चाहिए
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को SIR का विरोध नहीं करना चाहिए। हमने जो गड़बड़िया बताई अगर वे इस तरह की बातों को लेकर कहेंगे SIR गलत है, तो कांग्रेस खुद कटघरे में खड़े होगें। इन सभी चीजों को ही ठीक करने का नाम SIR है।
कांग्रेस को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। इलेक्शन कमिशन की ओर से इस पूरे देश में SIR किए जाने की घोषणा की गई है। मैं इसका स्वागत करता हूं। मतदाता सूची का शुद्धिकरण हमेशा होना चाहिए और हर साल होना चाहिए।
दंडात्मक कार्रवाई भी करवाएंगे
विजय शर्मा ने कहा जिन लोगों ने गलत तरीके और जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया है। इस मामले में हमने शिकायत की है और इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाएंगे और लोगों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई भी करवाएंगे ।
यह मेरे विधानसभा क्षेत्र का मामला है। हम दंडात्मक कार्रवाई करवाएंगे। मैं भी हम आपको यह बातें बताकर छोड़ देंगे ऐसा नहीं है। हमारा पुराना एक्सरसाइज है इसमें प्रशासन की भी जांच है उसकी भी रिपोर्ट है और इन सब चीजों को लेकर हम एक बार न्यायालय में भी गए हैं। एक बार फिर हम न्यायालय जाएंगे।
नए वोटर ही फॉर्म 6 भर सकते है
डिप्टी सीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होता है। जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, वे ही फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वाते हैं। लेकिन यहां जिनका नाम पहले से ही मतदाता सूची में है उन्होंनें फिर से फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वाया है।
