DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डिप्टी कलेक्टर और DSP बनने का मौका:26 से 29 जून तक होगी CGPSC की मेंस परीक्षा, 246 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मेंस परीक्षा 26 जून से होगी। ये एग्जाम 29 जून तक चलेगा। इसमें 246 अफसरों के पद पर कैंडिडेट सिलेक्ट किए जाएंगे। इससे पहले प्री एग्जाम हुआ था, जिसमें कुल 3737 अभ्यर्थियों को मेंस की परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया था। कैंडिडेट्स को एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स psc.cg.gov.in पर मिलेगी।

विज्ञापित सेवाएं: 17 कुल पद: 246 मेंस परीक्षा तिथि: 26-29 जून 2025 चयनित अभ्यर्थी: 3737 ऑफिशियल वेबसाइट: psc.cg.gov.in

इन पदों पर होगी भर्ती

CGPSC 2024 परीक्षा के तहत डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, एक्साइज सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 90 पद एक्साइज सब इंस्पेक्टर के लिए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 7 और डीएसपी के 21 पद शामिल हैं।

पदनामपद संख्या
डिप्टी कलेक्टर7
DSP21
राज्य वित्त सेवा अधिकारी7
जिला आबकारी अधिकारी2
वित्त सहायक संचालक3
पंचायत सहायक संचालक1
सहा संचालक/जिला महिला बाल विकास अधिकारी2
समाज कल्याण सहायक संचालक7
CEO जनपद3
बाल विकास परियोजना अधिकारी6
लेखा सेवा अधिकारी32
नायब तहसीलदार10
राज्य कर निरीक्षक37
आबकारी उपनिरीक्षक90
उप पंजीयक6
सहकारी निरीक्षक5
सहायक जेल अधीक्षक7

एग्जाम की प्रिपरेशन कैसे करें

  • प्रेशर को खुद पर हावी न होने दें। शांत और संतुलित रहकर परीक्षा देने की कोशिश करें।
  • हर विषय के रिवीजन के लिए उसका सिनॉप्सिस बनाना ना भूलें।
  • खुद पर अत्यधिक दबाव न डालें।
  • सारे उत्तरों को बड़े पैराग्राफ में लिखने से बचें।

टाइम टेबल और स्ट्रैटेजी

  • 4-6 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई।
  • हफ्ते का रिवीजन प्लान।
  • मंथली मॉक टेस्ट और टॉपिक टेस्ट।
  • आंसर लिखने की हर रोज प्रैक्टिस।
  • पुराने प्रश्नपत्रों से उत्तर लिखें।

इंटरव्यू की तैयारी

छत्तीसगढ़ के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों की समझ रखें।

डेली करंट अफेयर्स पढ़ना ज़रूरी।

Exit mobile version